ट्रक चालक को आया अटैक, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के इंडस्‍ट्री एरिया में माल खाली करने आए ट्रक चालक को हार्ट अटैक आ गया जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक ड्रायवर रविंद्र बेडिया 30 वर्ष निवासी बांसखेड़ा बदरवास शुक्रवार सुबह शिवपुरी में इंड्रस्‍ट्रीयल एरिया में माल खालीकरने आया था। यहां उसने अपने साथी से बोला कि मेरे सीने में दर्द हो रहा है मुझे हॉस्पिटल ले चल उसके बाद उसका साथी सिद्धिविनायक हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जिला चिकित्सालय में उसको मृत घोषित कर दिया।