Press "Enter" to skip to content

नो एंट्री में आए चार ट्रक, यातायात विभाग ने की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के विष्‍णु मंदिर रोड पर गुरूवार को चार ट्रक नो एंट्री में घुस आए। मामले की जानकारी जैसे ही यातायात विभाग को लगी तो प्रभारी रणवीर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जब ट्रक चालकों से पूछा कि आप किस तरह नो एंट्री में कैसे आ गए। यहां बता दें कि शहर में नो एंट्री में वाहन घुसने से बीते दिनों अनेक हादसे हुए और कुछ की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात विभाग में बेरीगेटिंग कर नो एंट्री में वाहनों को आने से रोका गया लेकिन आज ईंटों से भरे चार ट्रक जिसमें ट्रक क्रमांक टीएस 25 टी 4869 सहित अन्‍य को नो एंट्री में घुस गए जिस पर यातायात विभाग ने कार्रवाई की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!