थीम रोड पर स्‍कूटी का कहर, तीन घायल / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शहर के वीर सावरकर पार्क के पास गुरूवार सुबह एक स्‍कूटी चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया जिस कारण वह अनबेलेंस हो गई और राह चलते युवक से जा टकराई। घटना में स्‍कूटी पर सवार दो लोग व एक राहगीर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना गुरूवार सुबह 7:30 बजे की है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम पता नहीं चल सका था।