देहात पुलिस को बडी सफलता : 25 लाख की चोरी गई 41 बाइक सहित तीन आरोपित पकडे / Shivpuri News

चोरी की बाइकों को बेच देते थे मोहना, श्‍योपुर व ग्‍वालियर में

 

शिवपुरी। जिले की देहात थाना पुलिस की आज एक बडी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी गई 41 बाइक जब्‍त की साथ ही तीन आरोपितों को भी पकडा जिसमें एक नाबालिग है। गिरोह का मास्‍टर माइंड अभी फरार है

बता दें कि जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन में एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, एसडीओपी पोहरी निरंजनसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिसके तहत 8 फरवरी को थाना देहात ने 41 चोरी की बाइक जब्‍त कर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। चोरी एक अलग तरह की चाबी बनवाते थे जिसे वह बाइक के लॉक में फसाकर तोड देते थे और बाइक चोरी कर ले जाते थे।

ऐसे पकड में आए बाइक चोर

दिनांक 8 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्‍यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए पुरानी शिवपुरी में आया हैा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्‍त आरोपित को पकड कर पूछताछ की तो उसने बाइक को बाकडे हनुमान मंदिर से अपने साथियों के साथ चोरी करना बताया एवं कुछ बाइक शिवपुरी, ग्‍वालियर, श्‍योपुर व आसपास के क्षेत्रों की चोरी करना बताया। चोरी गई बाइक को चोरों ने मोहना, कराहल, आकुर्सी व बैराड में अपने साथियों को बेचने के लिए दी थी।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहना से 16, आकुर्सी से 08 एवं कराहर से 17 बाइक,आकुर्सी से 8, कराहल से 17 बाइकें कुल 41 बाइक कीमत 25 लाख रूपए की जब्‍त की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात विकास यादव, इंचार्ज थाना पोहरी विनोद यादव, सउनि प्रकाश कौरव, वीएस जादौन, आरके सगर, भगवत चतुर्वेदी, प्र.आर. सुनील जाट, बीरवल,विनय कुमार, ह़़देश पाराशर, सुशीलजाट, आर; गजेंद्रसिंह परिहार, शरद यादव, दिलशाद खान, सुनील भार्गव, राघवेंद्र रघुवंशी, मनोज, रणवीर शर्मा, संदीप राठौर की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।