आधी रात को आईटीआई व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली झांसी रोड पर बीती रात आईटीआई व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। हंगामे का कारण एक ट्रक बताया जा रहा है जिस कारण आईटीआई में पढने वाले छात्रों को परेशानी आ रही थी जिसकी सूचना पुलिस बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई।

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने मौके पर जाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए थाने में रखवा लिया। पुलिस ने इस ट्रक का तिरपाल निकलवाया तो इसमें जनवरो की हड्डियां भरी थी। थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया है कि यह हड्डियां शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पालिका क्षेत्र में मरने वाले पशुओं की है। जिसका विधिवत ठेका होता हैं।

बताया गया है की ट्रक मे इन हड्डियों को भरकर शिवपुरी से कोटा ले जाया जा रहा था तभी ट्रक मैं आ रही बदबू के चलते इसे रोका गया। बताया जा रहा है यह हड्डियां तलैया मोहल्ला निवासी हुजूर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।