करैरा। करैरा जेसीबी को लेकर पुलिस थाना करैरा में युवक पहुंचा और फिर बाहर आकर जहर खा लिया। इसके बाद इलाज कराने करैरा पहुंच गयाब गंभीर हालत के चलते युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। घायल युवक एसडीओपी बंगले पर काम करता है। युवक की मां पुलिस थाने के एएसआई पर धमकाने और ढाई लाख रु. मांगने के आरोप लगा रही है। जानकारी के मुताबिक गिरीश (28) पुत्र मोहनसिंह कुशवाह निवासी टीला रोड करैरा मंगलवार को पुलिस थाने करैरा पहुंचा। थाने से बाहर निकलने के बाद युवक सामुदायिक अस्पताल करैरा पहुंचा और बताया कि उसने जहर खा लिया है। करैरा थाने पर पदस्थ एएसआई जितेंद्र जाट पर धमकाने और रुपए मांगने की बात कही। वहीं जिला अस्पताल शिवपुरी में गिरीश की मां का कहना है कि गजेंद्र नाम के व्यक्ति से जेसीबी खरीदी थी, जिसके काली व मंगल कुशवाह के सामने 4.80 लाख रुपए दिए थे। शेष 1.20 लाख रुपए और देना थे। लेकिन पुलिस घर आई और जाट दरोगा जेल करा देने की कह रहे थे, गारी गुल्ला की। कल से हमने रोटी नहीं खाई। महिला का कहना है कि बेटा 7 साल की उम्र से एसडीओपी बंगले पर काम करता आ रहा है। इसके बाद भी जाट दरोगा जेसीबी को लेकर ढाई लाख रुपए मांग रहा है। – तीसरे व्यक्ति ने जेसीबी अपने नाम करा ली, उसी ने थाने में आवेदन दिया पुलिस थाने में जहर खाने की बात सामने आ रही है। लेकिन टीआई अमित भदौरिया थाने से बाहर जहर खाने की बात कह रहे हैं। दरअसल अनमोल प्रीतसिंह रंधावा पुत्र गुरवेल सिंह निवासी दतिया ने करैरा थाने में आवेदन दिया है। उसने गजेंद्र से जेसीबी खरीदी और परिवहन विभाग से अपने नाम करा ली। उस वक्त गिरीश के यहां जेसीबी रखी थी, उसने उठा ले जाने की बात कही। लेकिन अब इनकार कर रहा है। युवक के जहर खाने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

एसडीओपी के बंगले में काम करने वाले युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती / Karera News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri Newsकुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News
- राशन की शिकायत पर विवाद: युवक ने सरपंच समेत पांच पर मारपीट, चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- पहले पूछा-पुराने सिक्के बेचते हो? फोन कटते ही हैक हुआ WhatsApp, परिचितों से रुपये मांगने लगा अज्ञात शख्स / Shivpuri News
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News




Be First to Comment