शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में खनियांधाना के ग्राम बुधोन राजापुर में रहने वाले अनिल कुमार, सीताराम, कमलेश, अंकेश, फूल सिंह, दिलीप दीना, पार्वती पहुंचे जहां एक आवेदन के माध्यम से बताया कि हम बुधोन राजापुर में स्थित शासकीय भूमि पर 20 सालों से झोंपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं। 2 फरवरी को दबंग धनपाल सिंह यादव निवासी बूढ़ाखेड़ा जेसीबी लेकर आया और हमारी झोंपडिय़ां नष्ट कर दिया। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए कार्यवाही की आश लेकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे और हमें हमारे आशियाने जगह वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। साथ दोषी व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की हैं।
दबंगों ने उजाड़ दिया गरीबों का आशियाना ,कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News




