एनआरसी केन्द्र की कर्मचारी पहुंची जनसुनवाई मांगा 6 माह का वेतन

शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी पर संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र में पदस्थ केयर टेकर सुमन तोमर, हक्की शाक्य, कुक आशा जाटव व सफाई कर्मी ऊषा बाई मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची यहां एक आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि बीते 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ हैं। मानदेय के लिए कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गर्ई हैं और भूखे मरने की नौबत पैदा हो गई हैं। इसलिए हमारे मानदेय का भुगतान जल्द कराया जाए।