Press "Enter" to skip to content

आईटीबीपी जवान की दूसरी शादी तो पहली पत्नि पहुंची एसपी ऑफिस ,पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मैने आईटीबीपी में सेवारत कर्मचारी संतोष शर्मा के साथ मैने प्रेम विवाह किया था सात वर्षों से सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन एक दिन मुझे पता चला की मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली हैं इस खबर के मिलते ही मैं शिवपुरी आई और संतोष से दूसरी शादी का कारण पूछा तो उसने परिवारजनों का दवाब बता कर मुझे गुमराह कर दिया और एक किराए के मकान में मेरे साथ रहने लगा इस दौरान उसने मुझे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया और इसके बाद वहाना लगाकर लापता हो गया अब न उसका फोन लग रहा हैं न ही मुझे उसकी कोई जानकारी आईटीबी के माध्यम से दी जा रही हैं। यह बात गनेशिया शर्मा ने एक आवेदन के माध्यम से जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को सुनार्ई।
गनेशिया शर्मा निवासी गणपति मंदिर श्रीगांव रोड़ पुणे ने बताया कि उसकी शादी आईटीबीपी में सिपाही संतोष शर्मा ग्राम सिरसौद के साथ 15 अगस्त 2015 में विधिवत तरीके से मंदिर में हुई थी। शादी के समय संतोष का बड़ा भाई आशीष शर्मा भी उपस्थित था। शादी के बाद संतोष ने मुझे दो वर्ष तक जबलपुर में एक किराये के मकान में रखा इसके बाद तीन वर्ष तक मुझे पुणे में किराये का मकान दिलाकर रखा। संतोष शर्मा की आईटीबीपी में नौकरी होने के कारण अधिकतर वाहर रहते थे और 4-5 माह में 10-15 की छुट्टी लेकर आते थे। जब मैने संतोष को माता-पिता व परिवार से मिलाने को कहा तो उसका कहना था कि हमने प्रेम विवाह किया हैं घर वाले इस संबंध को स्वीकार्य नहीं करेंगे। धीरे-धीरे मैं घर वालों को बता दूंगा इसके बाद हम साथ में घर पर रहेंगे। इतना कहने के बाद जनवरी 2021 में संतोष पुणे आया और कहा कि मेरी ड्यूटी बाहर लग गई हैं वहां मोबाईल का नेटवर्क नहीं आता हैं तुम मुझे फोन कर परेशान नहीं करना इसके बाद अगस्त में संतोष शर्मा घर पर आए और शादी का ऐलवम व मंदिर में हुए विवाह के कागजात ले गए और कहा कि मैं घर जा रहा हूं यह कागजात उनको दिखाकर उन्हें अपने साथ ले जाऊगा इसी बीच मैं गर्भवती हो गई जिसकी खबर मैं अपने पति संतोष शर्मा को दी उसने कहा कि हम अभी व्यवस्थित नहीं हो पाए हैं इसलिए अभी बच्चा रहने दो और ओवरर्सन करवा दिया। इसके बाद सबकुछ पहले जैसा चलता रहा। कुछ माह पहले सोशल साईड के जरिये मुझे पता चला की की संतोष शर्मा ने दूसरी शादी कर ली हैं इस जानकारी मिलने पर मैं शिवपुरी आ गई और संतोष से पूछा की तुमने दूसरी शादी क्यों कर ली तो उसने घर वालों का दवाब होना बताया। इसके बाद संतोष मुझे शिवपुरी में ही किराए के मकान में रखने लगा आए दिन संतोष शराब पीकर आता था मुझे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताणित करता था जब संतोष से कहा कि दोनों में से किसी एक पत्नि को रखलो लेकिन संतोष ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। जिस कारण मैने ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन बीते कुछ दिनों संतोष लापता हैं और मेरा फोन भी नहीं उठा रहा हैं। पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को अपनी पीड़ा बताई और मामले में न्याया की कार्यवाही की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!