शिवपुरी। शिवपुरी मुडखेड़ा के पास सड़क की मरम्मत के चलते ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाइवे को वन-वे रखा गया है। वन-वे की वजह से सोमवार को दो सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी है। वहीं कंटेनर ने बस में कट मार दी, हादसे में आठ यात्री जख्मी हो गए हैं जिनमें तीन गंभीर हैं। सुभाषपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस यूपी के हरदुई में शव छोड़ने गई थी। वापस महाराष्ट्र के शिरडी लौटते वक्त मुड़खेड़ा ओल प्लाजा से आगे शिवपुरी की ओर वन-वे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक अनिल बरडे की मौत हो गई है, जबकि राहुल (29) पुत्र मचिंदर गोरे निवासी शिरडी घायल है। वहीं सूत्र सेवा बस क्रमांक एमपी08 पी0518 सोमवार को ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रही थी। मुडखेड़ा टोल प्लाजा के नजदीक अमर नदी पर मरम्मत कार्य के चलते शिवपुरी की ओर फोरलेन हाइवे को वन-वे किया गया है। गुना की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर55 एफ8551 ने बस में कट मार दी। हादसे में गंभीर दीक्षा लोधी (19) निवासी नयागांव पिछोर, मोहिनी जैन (16), संस्कृति भार्गव निवासी नलगर चौराहा शिवपुरी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। जबकि सामुदायिक अस्पताल सतनवाड़ा में भरोसीलाल रावत (62) निवासी ख्यावदा, नर्मित कौर निवासी सेसई सड़क, कीर्ति पुत्री भागीरथ कुशवाह एसपी कोठी के पीछे शिवपुरी, सौरव सिंह राठौर ग्वालियर, रामस्वरूप जैन नयागांव पिछोर का इलाज किया गया।

हाइवे पर दो हादसे : पहले में एम्बूलेंस चालक की मौत, दूसरी बस कंटेनर भिडंत, आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri Newsकुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News
- राशन की शिकायत पर विवाद: युवक ने सरपंच समेत पांच पर मारपीट, चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- पहले पूछा-पुराने सिक्के बेचते हो? फोन कटते ही हैक हुआ WhatsApp, परिचितों से रुपये मांगने लगा अज्ञात शख्स / Shivpuri News
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News




Be First to Comment