शिवपुरी| शिवपुरी बैराड़ थाना क्षेत्र के माता का बीलबरा गांव में रविवार की शाम लाइट ठीक करते वक्त व्यक्ति को करंट लग गया। जमीन पर गिरने से सिर में गंभीर चोट के चलते मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक गुलशेर शाह (47) पुत्र दिलदार शाह निवासी माता का बीलबरा 6 फरवरी की शाम 4 बजे को घर की छत पर बनी बाउंड्रीवाल पर चढ़कर लाइट सही कर रहे थे, अचानक पिता को करंट लगा और जमीन पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से गुलशेर शाह की मौके पर ही मौत हो गई। फरियादी सरूप खान (27) पुत्र गुलशेर शाह की सूचना पर बैराड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
लाइट ठीक करते समय लगा करंट, छत से नीचे गिरा युवक, मौत / Shivpuri News




