शादी में खना पड़ा महंगा, चोर ताला तोड़कर ले गए 1 लाख के जेवर व नकदी / Badarwas News

बदरवास। वार्ड नंबर एक निवासी आनंद सेन बीते रोज अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में शमिल होने गया था। इसी दौरान रात के समय अज्ञात चोरों ने आनंद के घर पर धावा बोला और वहां से अलमारी के ताले तोडकर 12 हजार रुपए नगद, दो सोने के मंगलसूत्र, आधी किलो चांदी की करधोनी व अन्य सामान मिलाकर करीब एक लाख रुपए का माल चोरी करके ले गए। मामले की सूचना पर से मौके से पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।