नामांतरण के एवज में ली थी रिश्वत, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई
शिवपुरी। लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उक्त पटवारी नामांतरण के एवज में रिश्वत मांग रहा था। इससे पहले भी एक पटवारी पर भी लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी वह भी नामांतरण के एवज में रुपए मांग रहा था और रूपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ।
जानकारी के अनुसार बदरवास-रन्नौद के हल्का 39 पद पदस्थ पटवारी जगदीश अहिरवार जो कि बदरवास में किराए के मकान में रहता है, को लोकायुक्त टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त में हुई शिकायत में फरियादी ने बताया कि पटवारी जगदीश अहिरवार नामांतरण के लिए लगातार चक्कर लगवा रहे हैं और 5 हजार दिए बिना नामांतरण न करने की बात कह रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते धर-दबोचा।






Be First to Comment