Press "Enter" to skip to content

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत मांडना लोक कला प्रशिक्षण का शुभारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत महिलाओं की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने, आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रागिनी फाउंडेशन संस्था द्वारा महिलाओं के लिये माडंना लोक कला प्रशिक्षण सृजन र्क्रिएटिव अकैडमी में आज प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। परियोजना की जानकारी देते हुए परियोजना समन्वयक रागिनी फाउंडेशन एरिस अफगानी ने बताया कि महिलाओं को चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के रूप में इस कला को अपनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है । यह प्रशिक्षण अनुभवी कलाकार वंदना शिवहरे द्वारा दिया जा रहा है जिन्होंने मांङना लोक कला में वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रशिक्षण गुना ग्वालियर बायपास रोड पर मदन राम बाइक बूस्टर शोरूम के ऊपर दिया जा रहा है

साथ ही रागनी फाउंडेशन द्वारा आज लाल कॉलेज में उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें छात्राओं को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की परियोजना से अवगत कराया गया।

तथा छात्राओं को आगे बढ़कर प्रशिक्षण लेने व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम में लाल कॉलेज प्राचार्य एन के जैन एवं प्रोफेसर ज्योत्सना सक्सेना उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!