शिवपुरी। थीम रोड का कार्य तेज गति से हो रहा है। शहर में थीम रोड की खूबसूरत अब नजर आने लगी है। थीम रोड बनाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है जिससे आने-जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में शहर के ह्दय स्थल माधव चौक पर िस्थत दो छोटे-छोटे पार्क जो कि थीम रोड के चौड़ीकरण में आड़े आ रहे थे उन पार्कों को तोड़कर वहां पेबर्स ब्लॉक लगा दिए गए हैं। पेबर्स ब्लॉक लगने से थीम रोड का सौंदर्यीकरण और निखरकर सामने आया है।
थीम रोड की शोभा में आड़े आ रहे पार्कों को तोड़कर लगाए पबर्स ब्लॉक / Shivpuri News




