शिवपुरी। पुरानी पेंशन बहाली संघ न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ की जिला-स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिला कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय संयोजक जनक सिंह रावत तथा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी मे जैक एंड जिल स्कूल महल कॉलोनी पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के तहत बजट सत्र से पूर्व सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएंगे जिससे वह पुरानी पेंशन का मुद्दा विधानसभा में उठा सकेँ।
एनएमओपीएस के राजेश सोनी एवं दिनकर नीखरा ने बताया कि संग पुरानी पेंशन के लिए सड़क से लेकर संसद तक विधानसभा तक अपनी आवाज उठा रहा है। कई बार ज्ञापन, पेंशन अधिकार सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। संगठन ने द्वारा पिछले 3 वर्ष में कई बार विधायकों को ज्ञापन दिए गए थे। एक बार फिर बजट सत्र से पहले प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश के समस्त विधायकों को ज्ञापन दिए जाएंगे। जिले में भी विधायकों को पुरानी पेंशन के लिए ज्ञापन दिए जाएंगे साथ ही आग्रह किया जाएगा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन के लिए विधानसभा में प्रश्न लगाएं जिससे विधानसभा के पटल पर कर्मचारियों की मांग पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करें और लाखों कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल करें। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में विधायकों को ज्ञापन देने सभी एनपीएस. प्राप्त कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बैठक में देवेंद्र शर्मा ,सिया राम प्रजापति ,संतोष श्रीवास्तव, मेघा गुप्ता, बसंती शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, विजय नामदेव ,दिनेश राठौर, जगदीश शर्मा, रोहित कुमार मेहता, दिनकर नीखरा, नरेश साजोरिया, नीरज मिश्रा, भगवती कबीर, पीतम शाक्य, श्रवण कुमार बाथम, सुल्तान आदिवासी, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।






Be First to Comment