Press "Enter" to skip to content

ड्यूटी पर शराब पीकर आया कर्मचारी, सुपरवाइजर ने रोका तो दोस्तों को बुलाकर सरियों से बोला हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत ग्रीनको सोलर प्लांट पर काम करने वाले सुपरवाइजर की उसी के कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण सुपरवाइजर द्वारा कर्मचारी से शराब पीकर ड्यूटी पर न आने को कहा था। इसी के कारण मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

फरियादी द्वारिका पुत्र फेरनसिंह यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम महेंद्रपुरा थाना सतनबाड़ा ने बताया कि वह ग्राम गूगरीपुरा में ग्रीनको सोलर पावर प्लांट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। दो दिन पहले सुरेंद्र रायका निवासी बड़ाखेडत्रा जिला बूंदी राजस्थान ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आया था। जब उससे कहा कि शराब पीकर ड्यूटी पर मत आया करो तो उस दिन तो वह बिना कुछ कहे चला गया। 5 फरवरी को दिन के करीब 3:30 बजे वह प्लांट पर आया उसके साथ मनीष निवासी जगाहेड़ी जिला बूंदी, महेंद्र कुमार रहवासी निवासी बस्ती वार्ड क्रं. 9 मझरा ढाणी कटावर बारा सरिया लेकर आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सरियों से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान मैंने शोर मचाया। अावाज सुनकर शिवकुमार रावत, रणवीर यादव आ गए और उन्होंने बीच-बचाव किया। तीनों आरोपितों ने धमकी दी कि रिपोर्ट करने गया तो जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद कंपनी वाले मुझे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!