शिवपुरी। पुलवामा शहीदों की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक शहर के प्ले ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन कर्ता सागर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हम पिछले 4 वर्षों से पुलवामा के शहीदों की स्मृति में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते चले आ रहे हैं जिसमें आईटीबीपी के जवान और सीआरपीएफ के जवानों के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग हर वर्ष हमको मिलता है क्योंकि हम सभी युवा साथियों के द्वारा पुलवामा के शहीदों को क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम विजेता टीम को 21 हजार की राशि और चमचमाती ट्रॉफी वहीं उपविजेता टीम को 11 हजार की राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में शहर की 16 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील करने वालों में मोहित अग्रवाल, शिवा पाराशर, रानू रघुवंशी, शिवा पाराशर, गिरीश मिश्रा मामा, कपिल यादव, अनिल ओझा, सागर यादव, रवि सेन, पवन धाकड़, संजय रावत, राजा रावत, अमरीश चाचा, कमल बाथम शेरा, अवधेश शिवहरे आदि शामिल हैं।






Be First to Comment