शिवपुरी। देश की आजादी के 75 वें स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम बड़ौदी स्थित सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ 6 फरवरी को मनाया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य / पुलिस महा निरीक्षक गिरीश कुमार द्वारा साइकल मैराथन और फ्रीडम रन का शुभारंभ किया गया। इन कार्यक्रमों में संस्थान के जवानों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा संस्थान में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य द्वारा इस अवसर पर संस्थान के सभी कार्मिकों को आज़ादी के बारे में व उसके महत्व के बारे में अच्छे प्रकार से समझाया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार यादव कमांडेंट, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी एसपी वर्मा, कमांडेंट व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले जवानों व बच्चों को उचित पारितोषिक तथा मिष्ठान्न वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया। यह सभी कार्यक्रम covid-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए।






Be First to Comment