शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कार्य में अंशकालीन कर्मचारी के रूप में कार्यरत हेल्पर ने नपा एसआई से धक्का मुक्की कर दी। हेल्पर सेवा से हटाने के साथ कोतवाली थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करा दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका शिवपुरी में पदस्थ एसआई योगेश शर्मा के साथ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाले नीरज गेंचर ने शुक्रवार की दोपहर धक्का मुक्की कर दी। दरअसल नीरज गेंचर अंशकालीन कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नया प्रभारी नियुक्त किया है। लेकिन नीरज गेंचर अपने चहेते को प्रभारी नियुक्त कराने दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। बात नहीं बनी तो धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
नपा एसआई से अभद्रता, हेल्पर को नौकरी से हटाया / Shivpuri News




