Press "Enter" to skip to content

घर में बंधा बकरा काटकर खा गया युवक, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी । अमोला थाना क्षेत्र के कोडर गांव में बीती शाम थरखेड़ा गांव में रहने वाला एक आरोपी कलई ठाकुर एक मकान में बंधा बकरा ले गया और उसे काटकर खा गया। जिसकी जानकारी बकरा मालिक को लगी तो उसने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

फरियादी हनुमत सिंह ने अपने बड़े भाई हौतम सिंह के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती शाम उसने अपने बकरे बकरियों को घर में बने बेड़ा में बांध दिया था। शाम करीब 5 बजे थरखेड़ा गांव का निवासी कलई पुत्र सीताराम ठाकुर वहां आया और उसने एक बकरा खोल लिया और उसे काटकर उसका मांस खा गया। इसी दौरान उसकी पत्नी पिस्ता बाई वहां आ गई तो आरोपी उसे देखकर भाग गया। इसकी सूचना उसकी पत्नी ने उसे दी तो वह भी मौके पर आ गए। लेकिन रात अधिक होने और आने-जाने के लिए साधन न  होने के कारण वह थाने नहीं पहुंचे और सुबह होते ही वह अपनी शिकायत लेकर थाने आ गए। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!