बीएसएनएल टॉवर से केबिल चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनर में लगे बीएसएनएल टॉवर से कोई अज्ञात व्यक्ति वहां से 80 हजार रूपए कीमत की केबिल व अन्य सामान चोरी कर ले गया। जिससे बीएसएनएल का सर्वर डाउन हो गया और उपभोक्ता परेशान हो गए। चोरी की शिकायत बीएसएनएल के एसडीओटी वीरेंद्र रावत ने लिखित आवेदन देकर की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।