Press "Enter" to skip to content

कछुआ गति से चल रहा जल जीवन मिशन, ढाई साल में सिर्फ 49 गांव तक पहुंचे / Shivpuri News

शिवपुरी।  जल जीवन मिशन के तहत गांव में हर घर में नल से जल पहुंचाना पहुंचाने का लक्ष्‌य रखा गया है। ग्रामीण परिवारों को विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को दूर-दराज तक पीने के पानी के लिए जाना पड़ता था लेकिन जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन करके पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री की इस महत्वकांक्षी योजना को शुरू हुए ढ़ाई साल हो चुके हैं और 2024 तक इसे पूरा होना है। लेकिन शिवपुरी में इसका काम कछुआ गति से चल रहा है जो विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी में ही सामने आता है। अभी जिले में महज 49 गांव में ही इसका काम पूरा हो पाया है जिससे 18 हजार परिवारों को नल कनेक्शन देने की बात कही गई है। पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री के अनुसार 273 ग्रामों में योजना का कार्य प्रगति पर है जिले में 2016 स्कूलों और 1556 आंगनबाड़ियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। जिनमें आधे से अधिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य पूरा हो चुका है।

जल जीवन मिशन के लाभार्थी हितग्राहियों से संवाद के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्ना जिलों के हितग्राहियों से संवाद किया। कार्यक्रम का प्रसारण शिवपुरी जिले में भी किया गया। यहां शिवपुरी के एनआइसी कक्ष में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, कोलारस विधायक प्रतिनिधि भागीरथ बाथम पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री एल पी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!