Press "Enter" to skip to content

वित्तीय वर्ष 22-23 की आबकारी नीति के संबंध में टेंडरदाताओं बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ठेकेदारों एवम सम्भावित टेंडरदाताओं की मीटिंग ली गई।जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा मीटिंग में वर्ष 22-23 की आबकारी नीति एवम उसमें किये गये परिवर्तनों के संबंध भावी लाइसेंसियों को अवगत कराने के साथ साथ उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी द्वारा उपस्थित टेंडरदाताओं को कंपोजिट मदिरा दुकानों एवम टेंडर की प्रकिया के बारे विस्तार से बताया गया एवं

आबकारी नीति के अनुक्रम में शिवपुरी जिले में 12 दुकानों के रिलोकेशन ,दुकानो के क्षेत्र विस्तार एवम समूहों के पुनर्गठन के सम्बंध में इनबताया गया। उपस्थित टेन्डरदाताओं द्वारा शिवपुरी जिले में मदिरा दुकानों के रिलोकेशन एवम उसके पश्चात किये गये समूहों के पुनर्गठन पर उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर एस राणा ,महेश कुमार गौड़, आबकारी उपनिरीक्षक नीरज त्रिवेदी, विनीत शर्मा, तीर्थराज भारद्वाज उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!