शिवपुरी। मोबाइल फोन आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है। इंसान की जरूरत बन चुका मोबाइल यदि खो जाता है या चोरी हो जाता है जान ही अटक जाती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो दूसरा मोबाइल तक नहीं खरीद पाते। मोबाइल फोन के महत्व को समझते हुए शिवपुरी एसपी राजेश सिंह ने मोबाइल चोरी, मोबाइल खोने की बात को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए थे जिसके सार्थक परिणाम सामने आए। जब एसपी राजेशसिंह ने लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल वापस किए तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। शिवपुरी साइबर सेल व टीम ने आज उन लोगों के चहरों पर मुस्कान लौटा दी जिनके महंगे स्मार्ट फोन या तो कहीं गिर गए थे या किसी ने चुरा लिए थे। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने ऐसे 56 मोबाइल फोन को ढंूढ निकाला। इन मोबाइल फोनों की कीमत लाखों रुपए है।
आज शुक्रवार को कंट्रोल रूम में उन लोगों को बुलाया गया जिन्होंने मोबाइल खाने की शिकायत की थी। 56 लोग एसपी ऑफिस पहुंचे जिन्हें एसपी राजेशसिंह ने अपने हाथ से मोबाइल वापस किए। मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए। पत्रकारो ंसे बात करते हुए एसपी राजेशसिंह ने कहा कि मोबाइल फोन खासकर स्मार्ट फोन आज बहुत महत्वपूर्ण चीज है। बहुत से लोग बहुत मुश्किल से इन्हें खरीद पाते हैं। इसमें उनका महत्वपूर्ण और निजी डाटा रहता है। एसपी ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिए थे कि मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने की शिकायत को गंभीरता से लें और मिल जाने पर मोबाइल की जांच करें, मोबाइल के डाटा को चैक करें खो जाने या चोरी जाने के बाद ये किसके हाथ में था, इसका क्या उपयोग हुआ सब पता लगाएं, यदि कोई अपराध बनता है तो दर्ज करें, और फिर संबंधित को वापस लौटाएं।






Be First to Comment