शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आन वाले ग्राम टोरिया में रहने वाली एक महिला को हीटर से करंट गया। करंट लगने के कारण महिला का सर दीवार से टकरा गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने की वजह से वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत में परिजन महिला को अस्पताल लेकर आए जहां से उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार टोरिया निवासी अनीता रावत 40 वर्ष शुक्रवार सुबह हीटर पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय हीटर का ताल खुल गया जो महिला के सर में टच हो गया। तार लगने से महिला को करंट लगा उसके बाद वह फिक कर दीवार से जा टकराई जिससे उसकी सर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।






Be First to Comment