Press "Enter" to skip to content

देश की संस्कृति को बचाना है तो भाजपा की जनविरोधी नीतियों को हटाना होगा : सुश्री इंदु जैन  / Shivpuri News

महिला कांग्रेस ने घर चलो घर.घर चलो अभियान के तहत लोगों से किया संपर्क

शिवपुरी-भारतीय संस्कृति को यदि बचाना है तो भाजपा की जनविरोधी नीतियों को हटाना होगा, भाजपा सरकार में जनविरोधी नीतियों में आबकारी नीति, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पनप रहा है और यह तभी दूर होगा जब कांग्रेस पार्टी एक-एक घर जाकर घर चलो, घर-घर चलो अभियान को सार्थक बनाएगी। यह आह्वान किया महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने जो लगातार तीन दिनों से इस अभियान के अंतर्गत  नगर के फतेहपुर, लालमाटी, मनियर ,कलार गली , हम्माल मोहल्ला जैसे  क्षेत्रों में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा घर चलोए घर.घर चलो अभियान का आगाज किया। इस दौरान महिलाओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जब बताया गया तो महिलाऐं स्वत: आगे आई और महिला कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को साथ देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह अभियान नगर के विभिन्न मार्गों पर चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाऐं कांग्रेस पार्टी से जुड़ी। यहां इन क्षेत्रों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री इंदु जैन के द्वारा कांग्रेस पार्टी के घर चलो घर.घर चलो अभियान को सफल बनाते हुए लोगों से संपर्क किया और महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का कार्य किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदु जैन के साथ दर्जनों महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे जिनमें  शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पिछडा वर्ग महिला जिलाध्यक्ष सुश्री शिवानी राठौर, सेवादल  जिला अध्यक्ष रूपाली खंडेलवाल, ज्योति धाकड़, सीबी राय,  शिल्पी  राठौर ,राजकुमारी जाटव , अशोक राठौर,नलिन पंडित, मोहसिन खान, भोलू सिकरवार, नासिर खान, मोहन सिंह कोली, मोन रजक, कमल व किशन आदि शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!