कठपुतली का नृत्य दिखाकर दिया स्वच्छता का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 बनाने के लिए नागरिकों का फीडबैक जरूरी है। आज स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश देने के लिए कस्टम गेट चौराहे पर कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी और शहर के नागरिक इस अवसर वहां मौजूद रहे।