Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी, शिवपुरी में मनाया गया जवानों का जन्मदिन / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी. शिवपुरी में उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा उन समस्त हिमवीरों के साथ जन्मदिन मनाया जिनका जन्मदिन जनवरी माह में आता है। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मकसद सभी हिमवीर जवानों का मनोबल बढ़ाना है। चूंकि हमारे जवान अपने परिवार से मीलों, कोसों दूर रहकर अपने देश की सेवा करते हैं, इस दौरान उन्हें त्यौहार व जन्मदिन मनाने का मौका नहीं मिलता है और न ही उनके साथ उस समय परिवार के सदस्य मौजूद होते है। इसलिए हमने उनके जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया। समारोह में अधिकारी एवं जवानों ने एक-एक कर जन्मदिन शायरी, चुटकले, प्रेरणात्मक कहॉनियॉ सुनाई तथा देश भक्ति समेत कई गाने गाए तथा नृत्य किया। इस दौरान कुछ जवान इतने खुश हुए कि उन्होने भावुक होकर बोला कि पहली बार इतने लोगों के सामने उन्होने अपना बर्थ-डे मनाया है। स्टेज पर जवानों के खुशी से भावुक होकर बोलते देख समारोह में मौजूद हर एक जवान ने तालियां बजाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही जवानों ने उपमहानिरीक्षक, श्री राजीव लोचन शुक्ल को भी जन्मदिन की बधाई दी।

नटराज नृत्य अकादमी के संचालक संजय राठौर के आग्रह पर उन्हे एवं उनके शिष्यो को कार्यक्रम में शामिल किया गया जिनके द्वारा बहुत ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही बताया कि यदि कोई भी हिमवीर एवं उनके परिवार के सदस्य नृत्य सीखना चाहते है तो नटराज अकादमी से सीख सकते है। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक शराफत खान द्वारा मनमोहक शेरो-शायरियों के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा, दूरसंचार वाहिनी द्वारा बताया गया कि हमारे जवान घर से दूर रहने के कारण त्यौहार और बर्थ-डे पर अकेलापन महसूस करते है, इस प्रकार मिलकर जवानों को खुशी मिलती है और वह इस मौके पर खुद को परिवार में मौजूद समझते है।

अन्त में उपमहानिरीक्षक द्वारा सभी कर्मियो को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!