कोलारस। कोलारस तहसील के ग्राम कार्या में रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोग आज फूड इस्पेक्टर के पास पहुंचे और एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि उन्हें उचित मूल्य की दुकान संचालक वाला राशन नहीं देता है। जब राशन मांगा जाता है तो गाली-गलौंज कर भगा दिया जाता है। हम मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। राशन न मिलने के कारण भुखमरी की िस्थति पैदा हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान कुदौनिया का रहने वाला मोहित राजपूत चलाता है वह लड़ाकू प्रवृत्ति का है। मोहित राजपूत द्वारा हमें हर माह खाद्स सामग्री नहीं दी जाती और जबरदस्ती मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है। राजपूत ने हम गरीबों का कई महीने का राशन खा लिया है। हमने पहले भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामवासियों ने मोहित राजपूत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजसिंह धाकड़ शंकदे आदिवासी, लिथरू जाटव, हरविलास जाटव, मुरारी आदिवासी, भूरा जाटव, इमरत आदिवासी, रिंकू परिहार, मुरारी जाटव, सुमंत परिहार, रवि जाटव, बलवीर खंगार, मांगीलाल आदिवासी, कोतल आदिवासी, हरिचरण आदिवासी, वचनू जाटव, कला जाटव, आशाराम जाटव, ग्यारसी आदि शामिल थे।






Be First to Comment