तहसील स्तर पर बैराड़ और गोवर्धन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की गई गठित
शिवपुरी। मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय की विस्तार नीति निरंतर जारी है शहरी क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किये जाने के साथ ही अब तहसील स्तर पर संगठन द्वारा बैठकों के माध्यम से कार्यकारिणी घोषित की जा रही है, जिसमें नवीन पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 1 फरवरी को जानकी सेना संगठन के द्वारा बैराड और गोवर्धन में कार्यकारिणी विस्तार बैठक रखी गई। जिसमें सोनू व्यास को सर्वसम्मति से बैराड़ नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैराड़ नगर की कार्यकारिणी इस तरह घोषित की गई है। सोनू व्यास(अध्यक्ष), छोटू रावत(उपाध्यक्ष), अजय जैमिनी (उपाध्यक्ष), कन्हैया समाधिया(सचिव), बल्लू सोनी(संरक्षक), ललित मुदगल(मीडिया प्रभारी) एवं अजय स्वर्णकार (सह मीडिया प्रभारी), प्रकाश राठौर(संगठन मंत्री),भूरा गुप्ता (कोषाध्यक्ष), गौरव रावत(सह सचिव),जीतू मुद्गल(सह कोषाध्यक्ष), सुनील राजौरिया(सह संगठन मंत्री) गोवर्धन में भी बैठक के दौरान कार्यकारिणी घोषित की गई है वह इस प्रकार है।बलवीर सिंह जादौन (अध्यक्ष), अखलेश शर्मा (उपाध्यक्ष), नरेश शर्मा (सचिव),भरोसीलाल शर्मा(संगठन मंत्री), धीरज सिंह तोमर (कोषाध्यक्ष), बलराम जैमिनी(संरक्षक), पूरन व्यास(संरक्षक), विष्णु शर्मा(संरक्षक) पद पर नियुक्त किया गया है।






Be First to Comment