शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार कार सवार हाइवे पर लगी जाली को तोड़ते हुए रॉग साइड घुस आई और एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दंपत्ति घायल हो गए व उनकी 8 माह की पुत्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार दंपत्ति अपनी बच्ची को दिखाने शिवपुरी आ रहे थे। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण प्रजापति अपनी पत्नी रीना प्रजापति व 8 माह की पुत्री के साथ बाइक से शिवपुरी आ रहे थे। जब वह बडौदी के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार जो की शिवपुरी तरफ से कोलारस की तरफ जा रही थी तभी जाली को तोड़ते हुए रॉग साइड घुस गई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपत्ति जमीन पर गिर गए और आठ माह की बेटी हाथ से छूटकर दूर जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। घ्ज्ञटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment