शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाली भटनावर चौकी के तहत आने वाले ग्राम पटपरी भटनावर में रहेन वाले एक किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुरारी पुत्र रघु 45 वर्ष निवासी पटपरी भटनावर के पिता रघु ने बताया कि मुरारी खेत पर अकेला रहता था और किसानी का काम करता था। आज सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि मुरारी के मुंह से झाग निकल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह शराब भी पिता था और हो सकता है कि नशे की हालत में कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया हो। परिजन मुरारी को अस्पताल लेकर आए यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत / Shivpuri News




