नरवर। नरवर थाना क्षेत्र में चेकिंग करते समय थाना प्रभारी टीआई मनीष शर्मा ने अपनी टीम के साथ। करैरा रोड से रेत भरकर आ रहे डंफर को रोक कर खनिज विभाग की रॉल्टी की जॉच की लेकिन ड्रायवर बिना रॉल्टी के रेत भरकर जा रहा था। रॉल्टी न होने पर डंफर जप्त किया।
दूसरी ओर महिंद्रा पिकअप पकड़ी। जो हरसी बांध से लाखों रुपए की छोटी सूखी हुई मछलियों का परिवहन कर बाहर बेचने जा रही थी। जब कि मछली के सुखान पर मत्स्य विभाग ने रोक लगा रखी है। टीआई शर्मा ने सूखी मछली से फुल लोड पिकअप को जब्त किया। यहां डेम के ठेकेदार नरवर कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों से सांठ गांठ करके सूखी मछलियों को बेचने का काम लगातार करते है, लेकिन विभागीय अधिकारी आंख बन्द करके तमाशा देखने का काम करते हैं। विभाग के अधिकारी ही विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।






Be First to Comment