Press "Enter" to skip to content

केन-बेतवा लिंक परियोजना स्वीकृत, सिंचाई का रकबा बढ़ने के साथ बिजली उत्पादन और रोजगार बढ़ेगा / Shivpuri News

शिवपुरी। केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट-2022 में मप्र व उप्र के दूसरे जिलों के साथ शिवपुरी जिले को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश किए बजट में 44605 करोड़ लागत की केन-बेतवा नदियों को जोड़ने वाली परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी के साथ पहले दौर में ही 1400 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी कर दी है। दो नदियों को जोड़ने वाली देश की यह पहली लिंक परियोजना है। बजट में मंजूर केन-बेतना लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश करीब दस जिलों की जनता को लाभ मिलेगा।

शिवपुरी जिले में 76 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इस बडी परियोजना का फायदा मप्र के अलावा उत्तर प्रदेश की जनता को भी मिलेगा। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई के अलावा पीने का पानी, बिजली उत्पादन और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बता दें कि केन-बेतवा लिंक परियाेजना को दिसंबर 2021 में मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। करीब डेढ़ महीने बाद केंद्रीय बजट में आखिरकार परियोजना स्वीकृति कर दी है। केंद्र की तरफ से करीब 39 हजार 317 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। जिसमें से 1400 करोड़ रुपए की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की जा चुकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!