Press "Enter" to skip to content

नकली नोट खपाने वालों को 3-3 साल की सजा / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर पुलिस द्वारा जून 2018 में राजा महादेव पिछोर निवासी संतोष व राजू कुशवाह नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। अपर सत्र न्यायाधीश पिछोर ने आज दोनों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

बाजार में खपा चुके थे कई नोट

अपर लोक अभियोजक शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार 17 जून 2018 को पुलिस थाना पिछोर में पदस्थ एसआई अंशुल गुप्ता को सूचना मिली कि बाचरोन चौराहे के पास एक टवेरा कार से दो लोग खड़े हैं जिनके पास 500 रुपए के नकली नोट हैं।

दोनों आरोपी इन रुपयों को कहीं खपाना चाह रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास 500-500 रुपए के तीन-तीन नोट मिले।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना उपरांत न्यायालय में वेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान प्रकरण में आए समस्त तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने दोनों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास के दंड से दंडित किया है। आरोपी पूर्व में भी कई नोट बाजार में खफा चुके थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!