शिवपुरी। शिवपुरी का रहने वाला एक जड़ीबूटी व्यापारी हनीट्रैप का शिकार हो गया। महिला ने व्यापारी को बुलाकर अश्लील फोटो खींच लिए और उससे 3 लाख रुपए की डिमांड की। इस घटना में तीन और आरोपित भी शामिल थे। मामले को लेकर व्यापारी ने सतनबाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने मामले में महिला सहित आरोपित रामेश्वर गोस्वामीए मनोहर और किंदर के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
नरेश जैन ने बताया कि वह जड़ी बूटी का व्यवसाय करता है और बैराड़ की पार्वती आदिवासी नामक महिला जंगल से जड़ी बूटी लाकर उसे बेचती है। इसी कारण मेरी उससे जान पहचान है और मेरा उसके गांव में आना.जाना है। नरेश ने बताया कि 30 जनवरी को शाम 5 बजे पार्वती आदिवासी ने उसे फोन लगाकर कहा कि वह कलोथरा फाटक पर अपनी मौसी की लड़की के यहां जा रही हूंए तुम भी वहीं आ जाओ। जिस पर व्यापारी बताए गए स्थान पर पहंच गया। यहां पार्वती उसे टपरिया में ले गई और गंदी हरकतें करना शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर किंदर गोस्वामीए रामेश्वरी गोस्वमी और मनोहर रावत आ गए और गाली.गलौंज करते हुए फोटो खींच लिए और 3 लाख रुपए की मांग की। न देने पर फोटो वायरल करने व बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपितों को 15 हजार नकद व 46 हजार रुपए फोन पे से मंगा कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने बचे हुए रुपए 2 लाख 40 हजार की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह सतनबाड़े थाने पहुंचा और मामले में एफआईआर दर्ज करवाई।




