भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की परिचय बैठक आयोजित
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिवपुरी कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. वीरसिंह सगर ने सभी नवनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। परिचय बैठक में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. वीर सिंह सागर सभी नवनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर मिठाई खिला कर स्वागत किया।
अध्यक्ष वीरसिंह सगर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, संत कबीर, बाल्मीकि आदि महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश आगे बढ़ रहा है। मुफ्त राशन, रोजगार, छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का काम सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया। महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया। कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा। महामंत्री सोनू बिरथरे ने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को गिनाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कल्पना पारस, जिला उपाध्यक्ष आकाश नर्बारे, जिला उपाध्यक्ष केशव कलापत, जिला महामंत्री खेमराज मोर, मलखान परिहार, जिला मंत्री उषा परिहार, राहुल खटीक, कुसुम जाटव, महेंद्र परिहार, कार्यालय मंत्री नीरज सागर, जिला मंत्री अंजली जाटव, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबीता जाटव आदि मौजूद थे।






Be First to Comment