शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में वृद्ध दंपत्ति चिमाराम जाटव 70 वर्ष व कपूरी बाई जाटव 64 वर्श निवासी ग्राम बूढ़ी बरोद पहुंचे। यहां अधिकारियों को उन्होंने बताया कि वह काफी वृद्ध हो गए हैं और कोई काम करने में सक्षम नहीं है। अब तक वह मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते थे लेकिन अब मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं। हमने कई बार वृद्धावस्था पेंशन के लिए गुहार लगाई लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आपसे आशाा है हमारी वृद्धावस्था पेश्ांन चालू करवा दी जाए जिससे हम अपना गुजर-बसर कर सकें।
बुजुर्ग दंपत्ति पहुंचे जनसुनवाई में मांगी वृद्धावस्था पेंशन / Shivpuri News




