दंपत्ति पहुंचे जनसुनवाई में, बोले पटवारी व बैंक ने बंद कर दिया खाता, चालू करवा दें / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई में मालती पत्नी विष्णु आदिवासी निवासी नोहरीकला शिवपुरी ने बताया कि उसका बैंक खाता पंजाब एण्ड सिंध बैंक में है परंतु खाते में लेनदेन बैंक द्वारा बंद कर दिया है। जब इस संबंध में बैंक जाकर पूछा तो कर्मचारी ने कहा कि पटवारी ने खाता बंद करवा दिया है। खाता बंद होने के कारण हम परेशान है और लगभ 6 माह खाता बंद हुए हो गए हैं। इसलिए हमारा बैंक खाता चालू करवाने के आदेश बैंंक व पवारी को दें जिससे परेशानी से निजात मिल सके।