Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों की प्रताड़ना की 10 बार की शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई, पति आए दिन करता है मारपीट / Shivpuri News

पति की मारपीट व ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान परवीन पहुंची एसपी ऑफिस

शिवपुरी। साहब…! मैं 10 बार ससुरालियों व पति की प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी हूं। मेरी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पति दहेज के लिए आए दिन मेरी व बच्चों की मारपीट करता है और सारा पैसा छुड़ाकर ले जाता है और जान से मारने की धमकी देता है। अब मेरी सुनवाई कर लो नहीं तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। यह कहना था जवाहर कॉलोनी निवासी परवीन बानो का जो एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आई थी।

 

परवीन ने बताया कि वर्ष 2013 में नाऊखोह, बरौद रोड के नीचे बैराड़ में रहने वाले इकबाल शाह पुत्र पप्पू शाह के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के एक माह बाद ही पति इकबाल शाह, देवर छोू, मंगल, ससुर पप्प्ू शााह, सास अमीना मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। जब यह बात मैंने पिता को बताई तो उन्होंने समझाई दी लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ना नहीं रूकी और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और कहा कि 50 हजार रुपए व बाइक लेकर आना जब इस घर में रहेगी। जिसके बाद से परवीन मायके में आकर रहने लगी और सिलाई कर अपना गुजर-बशर करने लगी। अभी बीते दिनों उसका पति परवीन के पास आया और उसकी बुरी तरह से मारपीट कर सारे रुपए छुड़कर ले गया व जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत परवीन ने देहात थाने में की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!