Press "Enter" to skip to content

मां जानकी सेना संगठन के 400 सुंदरकांड संपूर्ण होने पर विशाल गौसेवा-पूजन संपन्न / Shivpuri News

देश और प्रदेश के 11 गौशाला एवं 1097 अलग-अलग स्थानों पर की गई गौसेवा पूजन

शिवपुरी। धार्मिक क्षेत्र में अपने अनुपम प्रयोगों के माध्यम से मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय काफी कम समय में अपनी वृहद स्तरीय पहचान बना चुका है समय-समय पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य उसे चर्चा में बनाए रखते हैं। विगत शनिवार को मां जानकी सेना संगठन के 400 सुंदरकांड पूरे हुए, इसी उपलक्ष में प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से 1097 जगहों पर गौ पूजन किया गया। इसके अलावा 11 गौशाला में भी गायोँ की सेवा और पूजा मां जानकी सेना संगठन के सदस्यों द्वारा की गई। मां जानकी सेना संगठन के व्हाट्सएप ग्रुपों पर शिवपुरी,ग्वालियर,इंदौर भोपाल, दिल्ली, वृंदावन मथुरा, बिहार, पटना के अलावा कई जगहों से लोगों ने गौ पूजन और गौ सेवा की तस्वीरें भेजी हैं। 1097 जगहों पर जो गौ पूजन हुआ है उन सभी की सारी तस्वीरें मां जानकी सेना संगठन के सोशल मीडिया टीम के पास सुरक्षित हैं। मां जानकी सेना संगठन द्वारा समय-समय पर कई तरह के कार्य किए जाते हैं जैसे ओम उच्चारण, ध्यान योग शिविर, गौ सेवा पूजन गरीब कन्या विवाह, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण के अलावा और भी कई जन हितेषी समाजसेवी कार्य हैं जो जानकी सेना संगठन द्वारा किए जाते हैं, और यही कारण है कि संगठन के समाजसेवी कार्यों से प्रेरित होकर हर सुंदरकांड के बाद दर्जनों की संख्या में नवीन सदस्य जुड़ते हैं। माँ जानकी सेना संगठन से वर्तमान में 7000 के लगभग सदस्य और महिला सदस्य जुड़े हुए हैं।।संगठन का राष्ट्र व्यापी विस्तार अभियान अविराम जारी बना हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!