Press "Enter" to skip to content

ससुर बनाना चाहता था पत्नी, मना किया तो घर से निकाला, पति की मारपीट भी की तो बेइज्जती के कारण लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी। सोमवार को एसपी ऑफिस आई वर्षा ने बताया कि उसकी शादी रणवीर लोधी निवासी ग्राज जयनगर तहसील करैरा के साथ 2019 में हुई थी। शादी के बाद वह 4-5 बार अपनी ससुराल गई है। वर्षा ने बताया कि उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता है और उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है। जब बात बात का विरोध किया तो ससुरालीजन परेाान करने लगे और आए दिन मेरी मारपीट करते थे जिससे परेशान होकर मायके हाल निवासी ग्राम लभेड़ा तहसील पिछोर में आकर रहने लगी। वहीं मेरे पति रणवीर को ससुर ने मारपीट कर भगा था। जिसके बाद वह आकर मायके में ही रहने लगे। इसके बाद वह अहहमदाबाद काम के लिए चले गए। जब वह वापस आए तो घर न आकर अपने पिता के पास चले गए। यहां 26 जनवरी को शाम 6 बजे पति का फोन आया और कहा कि मेरे पिता भरत, मां अनीता व भाई धर्मवीर लाेधी बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया और तब से बात नहीं हुई। जिसके बाद जानकारी ली कि मेरे पति की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से जंगल में हुई है। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने पिछोर थाने गई यहां शिकायत दर्ज नहीं की वहां से कहा गया कि अमोला थाने जाओ वहां पर भी शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। इस बीच ससुरालीजनों ने पति का दाह संस्कार कर दिया जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। आवेदन के माध्यम से महिला ने एसपी से गुहार लगाई कि उसकी सुनवाई की जाए और ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!