Press "Enter" to skip to content

पति के हैं नाजायज संबंध, करता है मारपीट व देता है जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मेरे पति के नाजायज संबंध है। जब उसे रोकती हूं तो मेरी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। वहीं ससुरालीजन भी दहेज के लिए परेशान करते हैं। मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही आप मेरी मदद करें। यह कहना था सपना लोधी निवासी ग्राम बडाेरा तहसील करैरा का जो एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आई थी।

सपना ने बताया कि उसकी शादी अंगद लोधी के साथ हुई थी। शादी को 7 साल हो गए हैं। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद पति शराब पीकर आने लगे और मेरी मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना भी ऐसी-वैसी नहीं आए दिन डंडे व करंट लगाया जाता था और ससुरालीजन पति को भड़कार मारपीट करवाते थे और कहते थे कि इसे छोड़कर दूसरी शादी कर लो दहेज भी मिल जाएगा। महिला ने बताया कि उसके पति ने हाल ही में किसी अन्य महिला के साथ रहना शुरू कर दिया है। वह रात-रात भर तक घर नहीं आते। हमें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद महिला ने घटना के बारे में मायके वालों को बताया। मायक वालों ने भी बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला और महिला को घर स निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर सपना ससुराल आई तो उसे जान से खत्म कर देंगे। इसलिए मामले में मदद कर कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!