शिवपुरी। टैक्स-वे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने पांच लोगों से 15-15 हजार रुपए की ठगी कर ली है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैं। मामले को लेकर कंपनी में कार्य करने वाली एक महिला ने आज एक आवेदन एसपी को दिया और बताया कि वह केवल कंपनी में काम करती थी और कंपनी के कहे अनुसार लोगों को लिस्ट के आधार पर कॉल करती थी। इस ठगी की घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है अत: उसे इस मामले से दूर रखा जाए।
जूली पत्नी दीपक बाथम निवासी बड़ौदी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उसने आजीविका चलाने के लिए टैक्सवे ग्रुप कंपनी की शिवपुरी शाखा में कार्य किया था। इस कंपनी के टीम लीडर याेगेश माहौर थे। कंपनी के कर्मचारी बंटी नामदेव उर्फ भगवती प्रसाद एवं बंटी निगम ने मुझे ग्राहकों के नामों की सूची लाकर देते थे। जिन पर वह मोबाइल से कॉल करके रजिस्ट्रेशन व आवश्यक कागजातों की जानकारी देना होता था। उसे उसे पता चला कि योगेश के कहने पर बंटी नामदेव व बंटी निगम ने ग्राहकों को ऋण दिलवाने के नाम पर उनसे रुपए ले लिए और ऋण नहीं दिलवाया। ठगे गए 5 ग्राहकों ने पुलिस कोतवाली व देहात थाने में शिकायत कर दी कि उनसे 15-15 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई है। जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई उनके नाम गोपाल कुशवाह, नरेश नामदेव, राकेश गौड़, गोपाल ठेकेदार आदि हैं। उक्त लोगों ने मेरा नाम भी लिखवाया है कि मैं उन्हें कॉल किया करती थी, जबकि ठगे जाने के मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है वह तो सिर्फ अपना काम कर रही थी। इसलिए इस मामले व शिकायत से उसे हटाया जाए।






Be First to Comment