Press "Enter" to skip to content

डीजल पंप चोरी कर बेचने जा रहे थे, पुलिस ने चार को दबोचा / Dinara News

दिनारा। थाना पुलिस ने डामरौनकलां से चोरी किसान का डीजल पंप लोडिंग सहित जब्त किया है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसमें 16 साल का नाबालिग मास्टर माइंड बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ठाकुरदास (70) पुत्र स्व. दीनानाथ राय निवासी डामरौनकलां का शनिवार को डीजल पंप चोरी चला गया था। पुलिस ने रविवार को दिनारा के पास लोडिंग सहित चोरी के डीजल पंप के साथ तीन युवक व एक किशोर को धर दबोचा।

पुलिस ने उस्मान (24) पुत्र रशीद खान निवासी अंबारी रोड दिनारा पॉवर हाउस के पास और इरफान (24) पुत्र पन्नू खान निवासी मैन बाजार हनुमान मंदिर के पास दिनारा, जैकी (22) पुत्र श्रीराम वंशकार निवासी ग्राम अलगी व 16 साल के नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीजल पंप चोरी में 16 साल के नाबालिग की अहम भूमिका बताई जा रही है। चोरी गए डीजल इंजन मोटर की कीमत 30 हजार रुपए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!