बच्ची की जरूली कटवाने मजदूर ने की थी हत्या व लूट
शिवपुरी। बैराड़ पुलिस ने बीते रोज हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है और आरोपित को गिरफ्तार भी किया। 27 जनवरी को मेघसिंह यादव पुत्र स्व. ब्रह्मजीत यादव 68 वर्ष निवासी ग्राम खरई डावर थाना बैराड़ ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पंखोबाई यादव 60 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है और पैसे व चांदी के कड़े छीनकर ले गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेशसिंह चंदेल ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए और आरोपित पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। जिस पर एएसपी प्रवीण कुमार भ्ज्ञूरिया एवं एसडीओपी पोहरी निरंजनसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ सतीशसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी गोवर्धन दिनेश नरवरिया व पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरविंदसिंह चौहान की बनाकर आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका के तीन लड़कियां थी एवं उसके कोई लड़का नहीं होने से मृतिका के पास संपत्ति होने से मृतिका के भतीजों पर संदेह कर रहे थे। पुलिस ने लगातार आधारों पर जानकारी एकत्रित की तभी जानकारी मिली कि मृतिका के पति के यहां कुछ लोग मजदूरी भी करते हैं। उन लोगों से भी पूछताछ की तो एक व्यक्ति पर संदेह हुआ उक्त व्यक्ति को अपनी लड़की की जरूली कड़वानी थी उसके लिए रुपयों की आवश्यकता थी। संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो बताया कि 27 जनवरी को दिन में मृतिका पंखोबाई का मेघसिंह के चक्क वाले खेत की सरों में घास लेने गई थी तभी मौका पाकर मृतिका के सिर में तीन बार 10 किलो वजनी पत्थर मारा जिसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित द्वारा पैरों में से चांदी के कड़े निकाल कर वहीं सरसों में मृतिका के शव को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू एवं कपड़े व मृतिका के चांदी के कड़े जब्त कर लिए।
इस कार्रवाई में निरंजनसिंह राजपूत एसडीओपी पोहरी एवं थाना प्रभारी थाना बैराड़ सतीशसिंह चौहान, थाना प्रभारी गोवर्धन दिनेश नरवरिया, उनि. अरविंदसिंह चौहान, सउनि सत्येंद्र तिवारी, जामेशसिंह सिकरवार, गोविंद भदौरिया, शिरोमणी, राजकुमार, रामअवतार, आर. वीरेंद्र गुर्जर, ऋषीकेश, राजेंद्र, सुमित, दुर्गाविजय, अरूण, विक्रम, हरेंद्र गुर्जर, विवेकानंद, अजय याजव, रणजीत रावत व धर्मसिंह की सराहनीय भूमिका रही व आर. हुकुमसिंह की विशेष भूमिका रही।






Be First to Comment