Press "Enter" to skip to content

विस्तारक अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करना है : जिलाध्यक्ष राजू बाथम / Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त जी शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में श्रद्धेय स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का श्रवण कर बूथों पर विस्तारक योजना जारी रही। वही मंडल करैरा ग्राम समुहा बूथ क्रमांक 106 बूथ अध्यक्ष राजेंद्र लोधी, बूथ क्रमांक 107 बूथ अध्यक्ष रविंद्र केवट, बूथ क्रमांक 108 बूथ अध्यक्ष संजय राजपूत, बूथ क्रमांक 206 बूथ अध्यक्ष उमेश कुमार सेन बूथ क्रमांक 207 बूथ अध्यक्ष कमलेश गिरी शक्ति केंद्र समुहा विस्तारक रामस्वरूप रावत, शक्ति केंद्र मछावली धनीराम यादव, समुहा एप विस्तारक राम गिरी गोस्वामी, मछावली एप विस्तारक लोकेंद्र यादव, बूथ विस्तारक योजना के प्रपत्र भरे गए एवं विस्तारक योजना के बारे में कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विस्तारक अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करना है। जिससे संगठन के एप्स पर बूथ स्तर तक की जानकारी पार्टी संगठन के पास उपलब्ध रहे। संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है जिससे कहीं भी किसी प्रकार से गलती एवं लापरवाही ना हो सके। दायित्व वान कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंच कर वास्तविक जानकारी का डाटा तैयार कर रहे हैं साथ ही पार्टी का वोटर तलाश कर वोट प्रतिशत बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। करैरा मंडल प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना को पूर्ण कर हमारा प्रदेश पूरे देश में संगठनात्मक रूप से एक मिसाल कायम करने जा रहा है, सत्ता के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जनकल्याण में लगे हुए हैं। इसी प्रकार हमारे जुझारू प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त जी शर्मा हमारे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में निरंतर प्रवास एवं परिश्रम कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ विस्तारक योजना कार्यक्रम करैरा मंडल प्रभारी हेमंत ओझा, मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री शेख मोहम्मद दाऊद एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!