Press "Enter" to skip to content

खाना न मिलने पर युवक ने कर्मचारी की कर दी कुटाई / Shivpuri News

कोलारस। क्षेत्र में भडोता रोड पर रामपुर गांव में न्यू हिंदुस्तान होटल पर आधी रात को नशे में धुत युवकों ने खाने की बात को लेकर जमकर हंगामा किया। युवकों ने खान नहीं मिलने पर होटलकर्मी कल्ला के साथ मारपीट कर टेबल-कुर्सियां तोड़ दी। कल्ला के कॉल करने पर मालिक भगवत कुशवाह कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। यह देख युवक मौके से भाग निकले। इस दौरान कार्या निवासी पवन को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कार्यक्रम में शामिल होने आए थे आरोपी
होटल पर तोड़फोड़ करने वाले युवक रामपुर में एक ग्रामीण के यहां कार्यक्रम में शामिल होने कार्या गांव से आए थे। वहां युवकों ने पार्टी की और फिर होटल पर खाना खाने पहुंचे। उन्होंने खाना नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया। टीआई कोलारस आलोक भदौरिया का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!