केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पोहरी विधानसभा के ग्राम खादी बूथ के विस्तारकों से की चर्चा
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक योजना के निमित्त केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पोहरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 186, 187 के कार्यकर्ताओं से संवाद हेतू ग्राम खादी में पहुंचे। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि देर रात्रि भी सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनका स्वागत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का पद सबसे बड़ा होता है। सांसद, विधायक, मंत्री यह सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम के बदौलत ही बन पाते हैं। कार्यकर्ता ही इनका निर्माणकर्ता होता है और कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ होता है। संगठन में सबसे बड़ा दायित्व कार्यकर्ता का दायित्व है और आज आप जैसे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, प्रहलाद भारती जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, पृथ्वीराज सिंह जादौन, गगन खटीक, जंडेलसिंह गुर्जर, पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक, भाजपा कोषाध्यक्ष सक्षम जैन, गोलू व्यास, मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, आशुतोष जैमिनी, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, जगदीश रावत एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




